फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: समाधान दिवस में एसडीएम ओर सीओ ने सुनीं शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। स्थानीय थाने पर शनिवार सुबह समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में पहुंचे एसडीएम विनय कुमार सिंह और सीओ अशोक कुमार सिंह ने जनता की शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

समाधान दिवस का संचालन थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने किया। समाधान दिवस में बिलारी नगर के मोहल्ला सांई कॉलोनी निवासियों जगपाल, मनोज, राजीव आदि ने सार्वजनिक रास्ते को ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली निकालकर खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। अहरोला गांव निवासी अंकित चौधरी ने पानी की नाली बंद करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बरोली रुस्तमपुर गांव निवासी रामस्वरूप ने सार्वजनिक सड़क के कुछ रकबे पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। नगलिया मशकूला गांव निवासी जयवीर ने बीरमपुर गांव के रकबे में अपनी कृषि भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पालनपुर निवासी रवींद्र सिंह ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
हमजापुर गांव निवासी शीशपाल ने चकरोड पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। सरथल गांव निवासी ओमप्रकाश ने सार्वजनिक नाली को काटकर अपने खेतों में मिलाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। दिवस में आईं सभी शिकायतों को दर्ज कर मौके पर जाकर निस्तारण करने के लिए राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों को मौके पर भेजा गया। एसडीएम विनय कुमार सिंह ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान दिवस में आने वाली सभी शिकायतों के निस्तारण में शीघ्रता और निष्पक्षता बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें