फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 103 घरों में गूंजी किलकारी, परिजन बोले भगवान का आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

रामोत्सव के मौके पर जिले के 103 परिवारों में नए सदस्यों ने जन्म लिया। शुभ दिन पर संतान पाकर लोग खुशी से झूम उठे। इन परिवारों ने डॉक्टरों ने सिजेरियन डिलीवरी के लिए 22 जनवरी की तारीख ली थी। 36 महिलाओं की डिलीवरी सरकारी अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों पर हुई। जबकि शेष 67 महिलाओं ने निजी अस्पतालों में संतान को जन्म दिया।
विज्ञापन

गैलेक्सी अस्पताल में भर्ती बिलारी निवासी मयंक की पत्नी रूपा पाराशरी व संभल के एचोड़ा कम्बोह निवासी आशीष कौशल की पत्नी वंशिका शर्मा ने बेटे को जन्म दिया। मयंक ने बताया कि वे बेटे का नाम राम के नाम पर ही रखेंगे। इसी तरह आशीष ने बेटे का नाम राघव रखने की घोषणा की। अस्पताल की संचालिका मुरादाबाद गाइनी एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. मनीषा जैन ने बताया कि उनके अस्पताल में पांच महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया है। इनमें से तीन महिलाओं ने बेटे व दो ने प्यारी सी बेटियों को जन्म दिया है। वहीं महिला अस्पताल में भी पांच महिलाओं ने संतान को जन्म दिया। डॉक्टरों ने बताया कि सिजेरियन से पहले महिलाओं की सभी जरूरी जांचें की गई थीं। इसके बाद ऑपरेशन की सलाह दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें