फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: स्क्रैप व्यापारी की सड़क हादसे में माैत

Fri, 10 Apr 2026 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसवां दोराहा। डिलारी क्षेत्र के स्क्रैप व्यापारी उसमान (30) की बाइक को बुधवार शाम भोजपुर क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। बृहस्पतिवार को उस्मान ने मुरादाबाद के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

थाना डिलारी क्षेत्र के ग्राम मुंडिया मोहिउद्दीनपुर निवासी उसमान (30) लगभग छह वर्षों से स्क्रैप का व्यापार करते थे। बुधवार शाम वह बाइक से थाना भोजपुर के ग्राम गोहरपुर सुल्तानपुर में लोहा स्क्रैप खरीदने के सिलसिले में बात करके घर लौट रहे थे। रास्ते में शिव मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसमान के सिर में गंभीर चोट आई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए मुरादाबाद के हायर सेंटर भेज दिया। बृहस्पतिवार सुबह इलाज के दौरान व्यापारी की मौत हो गई। मौत का समाचार सुनकर उनकी पत्नी फिरदौस का रो–रो कर बुरा हाल था। उसमान के पांच वर्षीय पुत्र हाशिम, तीन वर्षीय सुभान और एक वर्षीय सुहेल का भी रो-रोकर हाल बेहाल है। उस्मान की मौत की सूचना थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और उनके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को साैंप दिया। बृहस्पतिवार शाम पैतृक कब्रिस्तान में उस्मान को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें