मुरादाबाद। आरएसडी एकेडमी में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश स्काउट गाइड की ओर से पांच दिवसीय शिविर का समापन हुआ। अंतिम दिन आरएसडी के निदेशक डॉ. विनोद कुमार ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यार्थियों ने रंग बिरंगे तंबुओं का निर्माण किया, रंगोली बनाई। आकर्षित तंबुओं ने सभी अतिथियों का मन मोह लिया। डॉ. मधुबाला त्यागी, डॉ. गौरव कुमार ने प्रथम आने वाली टोली के सभी सदस्यों को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया। डॉ. विनोद कुमार, डॉ जी कुमार ने प्रशिक्षण देने वाले प्रेमपाल सिंह, कुसुम रानी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मयंक शर्मा आयोजन लेफ्टिनेंट सुखरानी ने किया। प्राचार्य बीके सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान डॉ. संजय मेहरोत्रा, अंजू सुखीजा, शालिनी शर्मा, अभिलाषा भारद्वाज, अक्षत शर्मा, संदीप शर्मा, मुकुल सक्सेना, जमाल अहमद, यादराम सिंह, जगदीश मौजूद रहे। संवाद