फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: औषधि विभाग के छापा में 50 पेटी खांसी की सिरप बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। औषधि विभाग की टीम ने पाकबड़ा पुलिस के साथ डूंगरपुर रोड स्थित बकैनिया स्थित मकान में छापा मारकर खांसी में प्रयोग होने वाली कोडिस्टार सिरप की 50 पेटियां बरामद की हैं। टीम ने सिरप की 500 बोतलों को जब्त कर लिया। टीम को देखकर आरोपी मकान मालिक भाग निकला। जांच से पता चला कि मकान मालिक बगैर बिल और लाइसेंस लिए सिरप बेच रहा था।
विज्ञापन

औषधि विभाग की टीम ने मुगलपुरा मोहल्ला बरबलान के दो मेडिकल स्टोरों पर छापा मारने के बाद गोपनीय सूचना मिली कि पाकबड़ा क्षेत्र में काफी मात्रा में सिरप की अवैध ढंग से बिक्री की जा रही है। टीम ने बृहस्पतिवार की रात पाकबड़ा थाना प्रभारी मोहित कुमार चौधरी के साथ डूंगरपुर रोड स्थित बकैनिया ग्राम निवासी जुबेर आलम के घर पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही जुबेर आलम पहले ही भाग गया था। टीम ने जुबेर की पत्नी अर्ज शमा को लेकर घर की तलाशी ली। इस दौरान एक कमरे में छिपाकर रखी गई 50 पेटी कोडिस्टार सिरप बरामद हुई। पेटियों में कुल 2400 बोतल कोडिस्टार सिरप को टीम ने जब्त कर लिया। पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि बरामद सिरप पाकबड़ा के एक मेडिकल स्टोर का है। जब्त सिरप की कीमत साढ़े तीन लाख बताई जा रही है। देर रात औषधि विभाग की टीम ने जुबेर आलम के अनुपस्थिति में उसकी पत्नी अर्ज शमा के सामने दवाओं के नमूने सील कर दिए।
जांच टीम का कहना था कि बरामद सिरप डॉक्टर की सलाह के अनुसार मेडिकल स्टोर से बेचा जाता है। यहां बगैर लाइसेंस और बिल के सिरप बेची जा रही थी। इस मामले में दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। टीम में औषधि निरीक्षक मुकेश जैन, उर्मिला वर्मा के अलावा पुलिस उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह मौजूद थे। टीम ने विभाग के सहायक आयुक्त को मुगलपुरा और पाकबड़ा क्षेत्र से जब्त दवाओं के बारे में जानकारी दी है। जब्त माल मुगलपुरा और पाकबड़ा पुुलिस को सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें