मुरादाबाद। स्काउट गाइड के तीन दिवसीय शिविर में विद्यार्थियों को अनुशासित रहने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्काउट गाइड के नियमों की भी जानकारी दी।प्रधानाचार्या डॉ. श्वेता पूठिया ने स्काउट गाइड ध्वज फहराकर शिविर के संचालन की शुरुआत की। स्काउट गाइड प्रभारी डॉ. चंद्रभान सिंह और सह प्रभारी मेहताब आलम ने विद्यार्थियों को शिविर में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। जिला संगठन आयुक्त स्काउट वप्रशिक्षक गौरव सक्सेना, ट्रेनिंग काउंसलर सुनील शर्मा ने प्रवेश पाठ्यक्रम, ध्वज शिष्टाचार, स्काउट गाइड आंदोलन, नियम, प्रतिज्ञा, उद्देश्य, झंडो, वर्दी की जानकारी आदि के बारे में बताया। कार्यक्रम का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज मानपुर मुजफ्फरपुर में हुआ। इस दौरान शिक्षक डॉ. अनुज अग्रवाल, हेमेंद्र शर्मा, अचल कुमार, मोहम्मद नैयर आलम, सोनिया, अमित एवं विकास उपस्थित रहे।