फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की व्यवस्थाएं परखनें के बाद छात्राओं के साथ डीएम व सीडीओ ने किया भोजन

सार

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह और मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन ने छात्राओं से पढ़ाई की जानकारी ली और उनके साथ भोजन किया।बुधवार से बांउड्री का कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह और मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन ने छात्राओं से पढ़ाई की जानकारी ली और उनके साथ भोजन किया। इसके साथ ही अधिकारियों ने स्कूल की व्यवस्थाओं को परखा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह व सीडीओ आनंद वर्धन ने बुधवार को ग्राम बागडपुर स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय में खाने की गुणवत्ता के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने क्लासरूमों का निरीक्षण किया और छात्राओं से पहाड़े एवं कहानी सुनीं। जिलाधिकारी द्वारा छात्राओं से वार्ता में यह भी जाना गया कि उन्हें परिजनों की कमी तो नहीं महसूस हो रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस विद्यालय की अभी तक बाउंड्री नहीं थी। बुधवार से बांउड्री का कार्य शुरू करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे सभी बच्चें अच्छे शैक्षिक माहौल में रहेंगे तो उनकी प्रतिभा में भी निखार आएगा। उन्होंने बताया कि मानव के जीवन में अपनी भाषा का बहुत महत्व होता है। हम हिन्दी भाषी क्षेत्र से हैं और हमारे लिए हिंदी भाषा का महत्व ज्यादा है। अगर शिक्षा अपनी मातृ भाषा में दी जाए तो हम निश्चित तौर पर ज्यादा से ज्यादा बेहतर कर सकते हैं। परियोजना निदेशक सतीश प्रसाद मिश्र, बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्धप्रिय सिंह, खंड विकास अधिकारी प्रज्ञा यादव आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें