फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की जान गई

Sun, 02 Aug 2026 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसवां दोराहा। ग्राम इस्लामनगर के पास ट्रक ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मारी। स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत।
विज्ञापन

थाना भोजपुर क्षेत्र के ग्राम काफियाबाद निवासी संदेश कुमार (18) शुक्रवार की रात्रि को स्कूटी द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती अपने पिता को देखने जा रहा था। क्षेत्र के ग्राम इस्लामनगर के पास पीछे से रहे ट्रक के चालक ने लापरवाही से स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची उसने घायल को इलाज के लिए महानगर के हायर सेंटर भेज दिया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत का समाचार सुनकर उसके माता-पिता एवं भाई-बहनों का रो रो कर बुरा हाल था। मृतक दो भाई एवं चार बहने हैं। घटना की रिपोर्ट मृतक की मां धर्मवती ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लिखाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें