मुरादाबाद। जिले में आज से चार दिन स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। अब बच्चे बुधवार को स्कूल जाएंगे। कांवड़ियों की भीड़ देखते हुए डीएम ने शनिवार को जिले के सभी स्कूल कॉलेज बंद करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को स्कूल बंद होने का आदेश पहले ही जारी हो चुका है। वहीं मंगलवार को मोहर्रम की छुट्टी रहेगी।
सावन के आखिरी सोमवार पर कांवड़ियों की भीड़ जुटती है। जलाभिषेक के लिए हरिद्वार और ब्रजघाट से जल लेकर आने वाले कांवड़ियों की भीड़ शहर के कांठ रोड और दिल्ली रोड से गुजरती है। ऐसे में भीड़ को देखते हुए डीएम बुधवार को ही जिले के स्कूल कॉलेज सोमवार को बंद करने के निर्देश दिए थे। वहीं शुक्रवार को डीएम ने शनिवार को भी स्कूल बंद करने के निर्देश दे दिए। अब शनिवार से सोमवार तक स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे, जबकि मंगलवार को मोहर्रम की छुट्टी रहेगी।