फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: निकायों के लिए 90 करोड़ की योजनाएं हुई स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। निकायों की बोर्ड बैठक के दौरान शनिवार को 90 करोड़ की विकास योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई। डीएम ने सभी अधिशासी अधिकारी और नगर पंचायत या पालिका अध्यक्ष आपसी समन्वय से कार्य करें और जनता की समस्याओं का समाधान करें।
विज्ञापन

डीएम मानवेंद्र सिंह ने कलक्ट्रेट में नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्षों और अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान ठाकुरद्वारा, बिलारी, पाकबड़ा, अगवानपुर सहित सभी दस निकायों की तरफ से नाली, रोड खड़ंजा सहित अन्य विकास कार्यों के प्रस्ताव रखे गए। बोर्ड ने सभी प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान कर दी। डीएम ने कहा कि नगर निकायों के विकास के लिए अधिशासी अधिकारी और अध्यक्षों के बीच आपसी समन्वय जरूरी है। खींचतान में कोई कार्य नहीं हो सकता है। नगर निकायों, प्रकाश व्यवस्था, खड़ंगा, पेयजल, सफाई व्यवस्था सहित अन्य जरूरी कार्य हैं।
व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि डोर टू डोर सौ प्रतिशत कूड़ा कलेक्शन किया जाए। कूड़ा रोड पर नहीं फेंका जाना चाहिए। कूड़े का निस्तारण भी सही ढंग से होना चाहिए।
विज्ञापन

नगर निकाय के अधिकारी ऐसी सामग्री और उपकरणों की खरीदारी करें। जिनका सदुपयोग अधिक समय तक हो सके। इस मामले में नियमों का पालन जरूरी है। स्वच्छता पर सभी को ध्यान देने की जरूरत है। बैठक में एडीएम प्रशासन गुलाब चंद्र, सभी दस नगर निकायों के चेयरमैन और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें