फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अनुसूचित जाति की महिला को मंदिर में पूजा करने से रोका, पुजारी पर रिपोर्ट

Thu, 12 Feb 2026 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र में अनुसूचित जाति की महिला को पुजारी ने मंदिर में पूजा करने से रोक दिया। महिला ने विरोध किया तो उसे जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित किया। इस घटना के दो माह बाद पुलिस ने पुजारी सचिन शर्मा के खिलाफ एससी एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मझोला के बुद्धि विहार निवासी सुषमा राजपूत ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि अमरोहा गेट के पास स्थित हनुमान मंदिर में वह नौ दिसंबर 2025 की रात करीब आठ बजे पूजा करने गई थी। महिला का आरोप है कि मंदिर के पुजारी नागफनी के दीवान का बाजार निवासी सचिन शर्मा ने उसे रोक दिया। महिला का आरोप है कि पुजारी ने उसे धमकी दी कि अगर दोबारा मंदिर में आई तो जान से मार दूंगा। पीड़िता का कहना है कि राहगीरों ने पुजारी का विरोध किया तो उन्हें धमकी दी गई। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद उसने कोतवाली में तहरीर दे दी थी लेकिन पुलिस ने दो माह बाद रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि एक महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें