फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन से टकराया सरिया, मासूम झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम फत्तेहपुर खास में नलकूप की कोठरी पर चढ़ कर शर्ट उतारते समय सरिया हाईटेंशन लाइन में टकरा गया। हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से बालक झुलस गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गर्मी के चलते फत्तेहपुर खास गांव में कुछ बच्चे नहाते के लिए गांव के ही करीब स्थित निजी नलकूप पर गए थे। नहाते समय मिसरान (11) पुत्र मोहम्मद इकरान की शर्ट किसी बच्चे ने नलकूप की कोठरी पर फेंक दी जिसको उतारने के लिए मिसरान सरिया से उतारने का प्रयास कर रहा था। तभी सरिया बराबर निकल रही हाईटेंशन लाइन से टकराया गया। तेज करंट लगने से मिसरान झुलस गया, जिससे परिजनों में खलबली मच गई और घटना स्थल पर ग्रामीण जमा हो गए। मिसरान को इलाज के लिए गंभीर हालत में मुरादाबाद को ले जाया गया है। उधर मोहम्मद फिरोज कहना था कि हाईटेंशन लाइन से गांव में बिजली नहीं आ रही, लेकिन फिर से इस लाइन को नहीं हटाया जा रहा है जिससे भविष्य में बढ़े हादसे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें