फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका ने कंटेनमेंट जोन में किया सैनिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोरोना संक्रमितों के मिलने के साथ ही नगर पालिका की ओर से सैनिटाइजेशन का कार्य भी निर्बाध तरीके से किया जा रहा है। शनिवार को भी शहर के सभी कंटेनमेंट जोन में सैनिटाइजेशन किया गया। लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की तादाद निरंतर बढ़ती जा रही है। हर रोज तमाम नए मरीज सामने आ रहे हैं। ऐसे में नगर पालिका की ओर सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। शनिवार को भी यह काम जारी रहा। नगर पालिका की टीम ने सिविल लाइंस, आदर्श कालोनी, आवास विकास, पुराना गंज, रामनाथ कालोनी, मिस्टन गंज समेत शहर के तमाम इलाकों में सैनिटाइजेशन का कार्य किया। इस दौरान लोगों से अपील भी की कि बिना वजह घरों से बाहर न आएं। मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, जिससे उनका बचाव हो सके। सेनेटरी इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने बताया कि यह कार्य आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें