कांठ। बुधवार को सिख समुदाय के लोगों ने श्री गुरु गोबिंद सिंह का 359वें प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया। उन्होंने गुरु महिमा का गुणगान किया। नगर स्थित गुरुद्वारा में रागी जत्थे ने मधुरवाणी में शबद-कीर्तन से संगत निहाल हो गई। अरदास आदि के बाद संगत को पूरी श्रद्धा के साथ लंगर का प्रसाद छकाया गया।
श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा में चल रहे तीन दिवसीय श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ का बुधवार को विधि-विधान से समापन किया गया। इसके बाद यहां सर्व प्रथम दीवान साहिब को सजाया गया। निशान साहिब को चोला पहनाया गया। गुरुद्वारा के ज्ञानी सरदार मनिंदर सिंह, ज्ञानी गुरप्रीत सिंह ने मधुरवाणी में शबद-कीर्तन किया। कहा कि गुरुओं की कृपा से सदा बल मिलता है। अरदास की गई और श्री गुुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेका गया। वहीं अटूट लंगर में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में नगर व क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, सहयोगियों, पत्रकारों आदि को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।