फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मावा-दूध सहित छह खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने मिलावट के शक में सोमवार को रामगंगा पुल और दलपतपुर में वाहनों को रोककर मावा, दूध सहित छह खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। इन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। वहां से यदि मिलावट की रिपोर्ट आई तो संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम अनुज के निर्देश पर नवरात्र के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग अभियान चला रहा है। सोमवार को सहायक आयुक्त खाद्य राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीमों ने दलपतपुर रोड पर एक वाहन को रोककर मावा की जांच की। इस दौरान दूध के दो नमूने लिए।
इसके अलावा दूध से निर्मित खाद्य सामग्री का भी सैंपल लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रजन सिंह ने रामगंगा पुल पर एक वाहन को रोककर दूध का सैंपल लिया। इसी प्रकार खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चन ने रामपुर रोड पर दूध और अनिल कुमार सिंह ने मावा का सैंपल लिया। सहायक आयुक्त का कहना है कि सभी छह सैंपल टेस्ट के लिए लैब भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें