फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद में सुप्रीम कोर्ट के कारण टली सुनवाई, अब 17 दिसंबर को अगली तारीख

Thu, 19 Nov 2026 05:18 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैसी
विज्ञापन
चंदाैसी कोर्ट परिसर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

संभल की जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे को लेकर दायर वाद में चंदौसी स्थित सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य सिंह के न्यायालय में बृहस्पतिवार को सुनवाई होनी थी। सुप्रीम कोर्ट में मामला स्थगित होने के कारण सुनवाई टल गई।

विज्ञापन


अब इस मामले में 17 दिसंबर को सुनवाई होगी। बता दें कि संभल में 19 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे को लेकर केला देवी मंदिर के महंत ऋषिराज गिरी, अधिवक्ता हरिशंकर जैन समेत आठ लोगों ने सिविल जज सीनियर डिवीजन जनपद संभल स्थित चंदौसी आदित्य सिंह के न्यायालय में वाद दायर किया था।

डीजीसी प्रिंस शर्मा ने बताया कि न्यायालय ने इस मामले में सुनवाई को 19 नवंबर की तारीख लगाई थी, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय में कार्रवाई स्थगित होने के कारण सुनवाई के लिए अब 17 दिसंबर की तारीख नियत कर दी गई है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सिमरन गुप्ता के पक्षकार बनने के प्रार्थनापत्र पर पत्र पर भी सुनवाई टली
संभल की शाही जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे के मामले दायर किए गए मुकदमे में पक्षकार बनने के लिए राष्ट्रीय हिंदू शक्ति दल के अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने सिविल जज सीनियर डिवीजन जनपद संभल स्थित चंदौसी आदित्य सिंह के न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें उनका कहना है कि हम सनातनी हैं, उन्हें उक्त मुकदमे में पक्षकार बनाया जाए। न्यायालय ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 17 दिसंबर नियत कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें