फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, घटनास्थल से 50 मीटर दूर मृत मिली प्रेमिका

Sat, 27 Feb 2021 02:44 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, संभल
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संभल जनपद के थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव मुमरेजपुर में शनिवार को 20 वर्षीय युवक बबलू उर्फ रोहित का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर उसकी प्रेमिका मीनू उर्फ बबिया (18) का शव भी गद्दे पर चादर से ढंका हुआ मिला। 
विज्ञापन


बताया गया कि शनिवार की सुबह ग्रामीण खेतों में काम करने गए थे, तो युवक का शव लटका दिखाई दिया था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

इसके बाद पुलिस ने युवती की तलाश शुरू की, तो दोपहर के समय घटना स्थल से करीब 50 मीटर दूर मीनू का शव पड़ा मिला। शव गद्दे के ऊपर पड़ा हुआ था और चादर से ढंका हुआ था। फिलहाल ऑनर किलिंग की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन


मृतक युवक मुरादाबाद में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। प्रेमिका के पिता ने शुक्रवार को पुलिस को दी तहरीर में रोहित पर मीनू को भगा कर ले जाने का आरोप लगाया था। इसके बाद दोनों के शव मिले हैं। वहीं, युवती के परिजन घर से गायब हैं।

सीओ चंदौसी अशोक कुमार ने बताया कि युवक का शव फांसी पर लटका मिला है और युवती का शव खेत में पड़ा हुआ था। मामले की जांच की जा रही है। ऑनर किलिंग की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। जांच के बाद ही सही जानकारी दे पाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें