उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-16 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को एक मैच खेला गया। आईएफटीएम विश्वविद्यालय के मैदान पर डीएसए रामपुर व संभल की भिड़ंत हुई। मैच में ऑब्जर्वर, अंपायर व स्कोरर यूपीसीए द्वारा भेजे गए प्रतिनिधि रहे।
डीएसए रामपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 45 ओवर में 203 रन बनाकर टीम ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए डीएसए संभल ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल की। ऑब्जर्वर के रूप में यूपीसीए के पूर्व चयनकर्ता आईपी सिंह, अली मुर्तजा मौजूद रहे। जबकि अंपायर अमित वर्मा और राहुल सिंह रहे। स्कोरिंग भूषण मिश्रा ने की। यूपीसीए के निदेशक व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता ने बताया कि इस टूर्नामेंट में मुरादाबाद, रामपुर, संभल व अमरोहा की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। चारों टीमों के प्रदर्शन के आधार पर जोन की टीम के लिए 15 खिलाड़ी चुने जाएंगे। जोन की टीम इंटर जोनल टूर्नामेंट में प्रतिभाग करेगी। वहां यूपी के टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा। मैच के दौरान डीएसए के संयुक्त सचिव नितिन गुप्ता, क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, आईएफटीएम के खेल निदेशक डॉ. वैभव त्रिवेदी, वित्त अधिकारी डॉ. कुशल पाल सिंह, अमन लिट, मोहम्मद हसीन, राजकुमार, जेपी सिंह, विपुल चौधरी आदि मौजूद रहे।