फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azam Khan News: दो साल तीन माह बाद जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे सपा विधायक आजम खां, छात्र-छात्राओं से की मुलाकात

Sat, 21 May 2022 02:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

शनिवार को आजम खां मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय पहुंचे।
आजम खां विद्यार्थियों से मिलने के लिए गाड़ी से उतर गए और एक-एक छात्र छात्रा के पास जाकर उनका हाल चाल जाना। 
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं से मिलते हुए आजम खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब दो साल तीन माह के बाद जेल से बाहर आए सपा नेता आजम खां शनिवार को मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों से बातचीत की। उनका हाल-चाल और शिक्षा के बारे में जानकारी ली। इससे पहले उन्होंने अधिवक्ता के पिता का निधन होने पर उनके आवास पर पहुंचकर शोक जताया।
विज्ञापन


मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी सपा नेता आजम खां का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। उनके खिलाफ जितने भी आरोप हैं, उनमें अधिकांश मामले जौहर यूनिवर्सिटी से संबंधित रहे हैं। वह यूनिवर्सिटी को लेकर काफी गंभीर भी रहे हैं। सीतापुर जेल से आने के बाद शनिवार को आजम खां कोर्ट के बाद अधिवक्ता विनोद शर्मा के आवास विकास कालोनी स्थित आवास पर पहुंचे। 

यहां उन्होंने अधिवक्ता के पिता के निधन पर शोक जताया। इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे आजम खां मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पहुंच गए। यूनिवर्सिटी में दाखिल होते ही वहां अध्ययनरत विद्यार्थियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। आजम खां भी विद्यार्थियों से मिलने के लिए गाड़ी से उतर गए और एक-एक छात्र छात्रा के पास जाकर उनका हाल चाल जाना। 
विज्ञापन


पढ़ाई के बारे में पूछा कि उनकी पढ़ाई कैसी चल रही है। कोई दिक्कत तो नहीं आ रही है। इसके बाद वह यूनिवर्सिटी स्थित दफ्तर में पहुंच गए, जहां उन्होंने यूनिवर्सिटी के स्टाफ से मुलाकात की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें