फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसलमानों के पास दो विकल्प, भाजपा में शामिल हों या धर्म बदलें: सपा विधायक

Thu, 07 Mar 2019 10:43 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
उर्दू गेट को ध्वस्त किए जाने के बाद सपा विधायक अब्दुल्ला आजम ने कहा कि गेट का नाम उर्दू गेट था इस वजह से इसको तोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को उर्दू अल्फाज और मुसलमानों से नफरत है। 
विज्ञापन


यह कार्रवाई लोकसभा में भाजपा को फायदा पहुंचाने के मकसद से की गई है। तैयारी तो यह थी कि रामपुर में दंगा भड़का कर पूरे देश में इसका सियासी लाभ लिया जाए।

सपा कार्यालय पर बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर अब्दुल्ला ने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से गेट को गिराया गया है। उर्दू गेट की वजह से खनन के वाहन स्वार रोड पर नहीं आ पाते थे। इस वजह से अधिकारियों की कमाई बंद हो गई थी। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने अपनी जेब गरम करने के लिए गेट गिरवाया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में मुसलमानों को दूसरे देश का नागरिक समझा जा रहा है। अब मुसलमानों के पास दो ही विकल्प बचा है, या तो वह भाजपा में शामिल हो जाएं या अपना धर्म बदल लें। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

विधायक ने ऐसी आशंका जताई कि आने वाले दिनों में आंबेडकर का गेट और बाबा साहब की प्रतिमा भी गिराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में मुस्लिम मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से गायब किया जा रहा है। ऐसे में लोकसभा का चुनाव भी निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो पाना भी संभव नहीं लग रहा है। इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार,

पूर्व विधायक विजय सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां, डीसीबी के पूर्व चेयरमैन सलीम कासिम, आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत खां शानू, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान और नवीन शर्मा मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें