फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दिल्ली की इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होंगे मुरादाबाद के सपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को होने वाली इंडिया गठबंधन की महारैली में मुरादाबाद के समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचने के लिए कहा गया है। इसके लिए जिला संगठन स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन



सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव के मुताबिक रैली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध का मुद्दा उठाया जाएगा। विपक्षी दलों का आरोप है कि मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण में गड़बड़ियां हो रही हैं। इंडिया गठबंधन इसे लोकतंत्र और मताधिकार से जुड़ा मुद्दा बताते हुए सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ आवाज उठाने की तैयारी में है। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इसमें भाग लेंगे। जिले की कांठ, ठाकुरद्वारा, बिलारी, मुरादाबाद ग्रामीण और मुरादाबाद नगर विधानसभा क्षेत्रों से पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे। रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत इंडिया गठबंधन के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें