फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहां हैं आजम खां और अब्दुल्ला: घर पहुंचे सुरक्षागार्डों को नहीं मिले सपा नेता, पूरी वाई श्रेणी सुरक्षा लौटी

Mon, 26 Sep 2022 11:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

Azam Khan And Abdullah Azam Returned Security: एएसपी डॉ. संसार सिंह के मुताबिक, सपा नेता आजम खां 23 सितंबर को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे। वहां से उन्होंने अपने सुरक्षा कर्मियों को वापस भेज दिया है। पुलिस को पता नहीं है कि वो कहां हैं। एएसपी के मुताबिक अब्दुल्ला आजम ने भी 22 सितंबर को अपने गनर को छोड़ दिया है।
विज्ञापन
आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला(फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Azam Khan And Abdullah Azam Returned Security: सपा नेता आजम खां ने अपनी सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को दिल्ली से वापस भेज दिया है। उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है और उनकी सुरक्षा में तीन गनर तैनात किए गए थे। वहीं दूसरी तरफ उनके पुत्र विधायक अब्दुल्ला आजम ने भी अपना गनर छोड़ दिया है। काफी तलाश करने के बाद भी अब्दुल्ला का पता नहीं चलने पर गनर वापस रामपुर आ गया है और उसने पुलिस लाइन में अपनी आमद दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एएसपी डॉ. संसार सिंह के मुताबिक, सपा नेता आजम खां 23 सितंबर को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे। वहां से उन्होंने अपने सुरक्षा कर्मियों को वापस भेज दिया है। पुलिस को पता नहीं है कि वो कहां हैं। 

एएसपी के मुताबिक अब्दुल्ला आजम ने भी 22 सितंबर को अपने गनर को छोड़ दिया है। पहले गनर ने अपने विधायक की तलाश की, उनके नहीं मिलने पर वह रामपुर पुलिस लाइन पहुंच गया। उन्होंने बताया कि आजम खां और अब्दुल्ला आजम की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने पुलिस लाइन में अपनी आमद दर्ज करा दी है। 
विज्ञापन


अब पुलिस को पता नहीं है आजम खां और अब्दुल्ला आजम कहां हैं। एएसपी ने कहा कि अगर आजम खां और अब्दुल्ला आजम अपनी सुरक्षा वापस मांगेंगे तो उनको उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें