फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा में दहेज के लालच में विवाहिता को दिया तीन तलाक़

सार

लेकिन सुसराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे और उससे दो लाख रुपये तथा कार की मांग करने लगे। जब पति घर आया तो उसने पति को आपबीती सुनाई, जिस पर पति ने उसके साथ मारपीट कर तीन तलाक देते हुए घर से निकाल दिया। पीड़ित की तहरीर पर एसपी के आदेश पर पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टांडा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने सुसराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर तीन तलाक देने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

महिला ने एसपी को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी पांच माह पूर्व हुई थी। जिस पर परिजनों ने दान दहेज दिया था। लेकिन सुसराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे और उससे दो लाख रुपये तथा कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की। जिससे एक माह का गर्भपात हो गया। आरोप है कि उसका पति अप्राकृतिक संबंध बनाता था। 2 सितंबर को रात आठ बजे उसका पति घर के बाहर गया हुआ था। तभी उसका देवर, ननदोई तथा फुफिया ससुर उसके कमरे में घुस आए और तीनों ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पति घर आया तो उसने पति को आपबीती सुनाई, जिस पर पति ने उसके साथ मारपीट कर तीन तलाक देते हुए घर से निकाल दिया। पीड़ित की तहरीर पर एसपी के आदेश पर पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें