फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुरादाबाद-अमरोहा सीट से पाला बदलने की तैयारी में सपाई-कांग्रेसी, देखें सपा और कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची

Wed, 06 Mar 2024 12:21 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

सपा और कांग्रेस के कुछ नेता मुरादाबाद-अमरोहा सीट से पाला बदलने की तैयारी में हैं। सीटों के बंटवारे के बाद टिकट के दावेदारों में उथल पुथल मची है। कई दावेदार सपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
टिकट के दावेदारों में उथल-पुथल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा और कांग्रेस में सीटों के बंटवारे के बाद टिकट के दावेदारारें में उथल पुथल मची हुई है। मुरादाबाद और अमरोहा लोकसभा सीट से टिकट की चाह में सपाई और कांग्रेसी पाला बदलने की तैयारी में हैं। कोई हाथ का साथ छोड़ साइकिल की सवारी करना चाहता है तो कोई साइकिल की सवारी छोड़ हाथ के साथ जाना चाहता है। 
विज्ञापन


फिलहाल दोनों दलों के दावेदार बड़े नेताओं के संपर्क में हैं। अभी तक दोनों दलों ने मंडल की सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। सपा और कांग्रेस यूपी में मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। दोनों दलों में सीटों का बंटवारा हो चुका है।

कांग्रेस सूबे की 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बाकी सीटों पर सपा अपने प्रत्याशी उतारेगी। मंडल की छह लोकसभा सीटों के बंटवारे में पांच-एक का फार्मूला लागू हुआ है। मंडल की मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बिजनौर और नगीना सीट सपा के खाते में आई है। जबकि मंडल की एक मात्र अमरोहा लोकसभा सीट कांग्रेस को मिली है। 
विज्ञापन


दूसरी ओर सपा के खाते में गई पांच सीटों पर कांग्रेसी भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। पार्टी से टिकट के लिए दावेदारी भी पेश की थी। ऐसे ही अमरोहा लोकसभा सीट से भी सपा से टिकट के लिए कई दावेदार कतार में थे। लेकिन सीट के बंटवारे में पांच सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर सपा के दावेदारों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। 

ऐसी स्थिति में अंदर खाने दावेदार टिकट के लिए दल बदलने की तैयारी में हैं। इसके लिए दावेदारों ने लखनऊ और दिल्ली के बड़े नेताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। नेताओं को अपनी जीत का जातिगत आंकड़ा भी बता रहे हैं। टिकट की घोषणा में देरी, इसका एक कारण भी माना जा रहा है।

संभल सीट पर सपा में नए सिरे से मंथन
मंडल में सपा ने सबसे पहले संभल लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशी की घोषणा की थी। पार्टी ने संभल से डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क को तीसरी बार अपना उम्मीदवार बनाया था। लेकिन उनके निधन से अब सपा प्रत्याशी के चयन में नए सिरे से मंथन कर रही है।

सपा से लोकसभा टिकट के दावेदार
- मुरादाबाद से वर्तमान सांसद डॉ. एसटी हसन, कांठ विधायक कमाल अख्तर, देहात विधायक हाजी नासिर कुरैशी।
- रामपुर से मोहम्मद आसिम रजा, अब्दुल सलाम, नसीम अहमद।
- अमरोहा से अजय मलिक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू चौधरी, पूर्व विधायक अशफाक अली, पूर्व एमएलसी परवेज, मनवीर चिकारा।
- संभल से विधायक नवाब इकबाल महमूद, विधायक जियाउर्रहमान बर्क, फिरोज खान।
- बिजनौर से रुचिवीरा, कपिल गुर्जर, शाहिद मंजूर।
- नगीना से मनोज पारस की पत्नी, मनोज कुमार, यशवीर सिंह
 
विज्ञापन

कांग्रेस से लोकसभा टिकट के दावेदार
- मुरादाबाद से पूर्व सांसद मोहम्मद अजहरुद्दीन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, पूर्व सांसद राशिद अल्वी, पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता मीम अफजल, पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी।
- रामपुर से पूर्व सांसद बेगम नूरबानो, संजय कपूर
- अमरोहा से कुंवर दानिश अली, सचिन चौधरी, अफसर वारसी, ओमकार कटारिया, सत्तार सैफी, सुखराज चौधरी।
- संभल से मुशीर खां तरीन, मरगूब आलम, अहसान, आरिफ प्रधान, डॉ. एसके त्यागी, कल्पना सिंह, संतोष शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें