फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को सलमान खान का बॉडीगार्ड बताने वाले बाउंसर ने की छेड़खानी

Sun, 30 Apr 2017 02:15 AM IST
moradabad
विज्ञापन
सलमान खान
विज्ञापन
खुद को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का बॉडीगार्ड बताने वाले एक बाउंसर ने मुगलपुरा की एक कालोनी में अपनी रिश्ते की बहन से शुक्रवार रात छेड़खानी की। पुलिस ने छेड़खानी, मारपीट और पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन



मुगलपुरा की कालोनी में रहने वाले फर्म कर्मचारी की बेटी (17) मदरसे की छात्रा है। किशोरी का आरोप है कि रात ढाई बजे उसके मकान में रहने वाले रिश्ते के भाई अनस ने कमरे में घुसकर उससे छेड़खानी की। किशोरी ने शोर मचाने पर परिवार वाले आए तो आरोप है अनस ने मारपीट की और तोड़फोड़ की।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अनस का दावा है कि वह सलमान खान का बाडी गार्ड रह चुका है। बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता ‘आईबीएस’ में नॉर्थ ईस्ट का चैंपियन रह चुका है। फिलहाल मुंबई के रायल्टी क्लब का बाउंसर है। आरोपी ने बताया कि वह 23 अप्रैल को छुट्टी में घर आया था।
विज्ञापन


शनिवार को वह वापस मुंबई जाने वाला था। डेढ़ साल पहले किशोरी के भाई ने उसके भाई को चाकू मारा था, इस संबंध में ही शुक्रवार रात उसका झगड़ा हो गया था। उसने छेड़खानी करने से इंकार किया है। एसएचओ मुगलपुरा सुधीर ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है। अनस झूठ बोल रहा है। वो सलमान का बॉडीगार्ड कभी नहीं रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें