फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दुकान बंद कर घर लौट रहे सेल्समैन की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहे सेल्समैन को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बुधवार देर रात करीब दस बजे नगर के हाईवे स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ।
विज्ञापन


ग्राम पटिया निवासी 50 वर्षीय दुर्गाप्रसाद उर्फ पप्पू क्षेत्र के ग्राम लोहा पट्टी स्थित देसी शराब की दुकान पर सेल्समैन थे। रात को दुकान बंद कर वह बाइक से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दुर्गाप्रसाद को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्रियों और एक पुत्र को छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल पुष्कर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें