वाहनों की बिक्री पर कोरोना काल दस सालों पर भारी पड़ा। कोरोना काल में चार पहिया वाहनों की हिस्सेदारी बढ़ी है, जबकि दो पहिया वाहनों की हिस्सेदारी घटी है। इस साल जिले में कुल वाहनों में कारों की बिक्री 14.75 फीसदी है। जो दस सालों में अभी तक सबसे अधिक है।
इससे पहले सबसे अधिक हिस्सेदारी 11.14 फीसदी रही थी। वहीं इस साल अभी तक दो पहिया वाहनों की हिस्सेदारी 80.33 प्रतिशत है। कुल वाहनों में ये हिस्सा दस सालों में सबसे कम है। इससे पहले सबसे कम 81 प्रतिशत था।
पिछले साल की तुलना में प्रदेश में भी बढ़ी ब्रिकी
एक मई 2020 से दस मार्च 2021 तक प्रदेश में कुल 1.38 करोड़ वाहन पंजीकृत हो चुके हैं। इसमे दो पहिया वाहनों की संख्या 1.03 करोड़ है, जबकि चार पहिया वाहनों की संख्या 26.71 लाख है। वहीं एक मई 2019 से दस मार्च 2020 तक यूपी में 1.84 करोड़ वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ था।
इसमें दो पहिया वाहनों की संख्या 1.41 करोड़ और चार पहिया वाहनों की संख्या 26.61 लाख थी। पिछले साल की तुलना में 9151 चार पहिया वाहन अधिक हैं। वाहनों की कुल संख्या में कारों की हिस्सेदारी 4.87 प्रतिशत बढ़ी है। दूसरी ओर दो पहिया वाहनों की बिक्री 3736811 कम हुई है।
जहां एक ओर चार पहिया वाहनों की बिक्री बढ़ी है। वहीं दूसरी ओर कुल वाहनों के पंजीकरण में दो पहिया वाहनों की संख्या और प्रतिशत दोनों में कमी आई है। पिछले साल की तुलना में एक मई 2020 से दस मार्च तक 16441 कम दो पहिया वाहन पंजीकृत हुए हैं। वहीं प्रतिशत में 4.46 की कमी आई है।
कब से कब तक--------------कुल वाहन--दो पहिया-----------चार पहिया
01 मई 2020-10 मार्च 2021--30912---24834 (80.33)--4561 (14.75)
01 मई 2019-10 मार्च 2020--48677---41275 (84.79)--4466 (09.17)
01 मई 2018-10 मार्च 2019--51786---43571 (84.13)--4850 (09.36)
01 मई 2017-10 मार्च 2018--47143---40826 (86.60)--3889 (08.24)
01 मई 2016-10 मार्च 2017--42493---36205 (85.30)--3732 (08.78)
01 मई 2015-10 मार्च 2016--40720---35383 (86.80)--3323 (08.16)
01 मई 2014-10 मार्च 2015--37717---32433 (85.99)--3191 (08.46)
01 मई 2013-10 मार्च 2014--32866---27918 (84.94)--3187 (09.45)
01 मई 2012-10 मार्च 2013--29796---24166 (81.00)--3080 (10.33)
01 मई 2011-10 मार्च 2012--36706---30845 (84.00)--3524 (09.60)
01 मई 2010-10 मार्च 2011--31398---25735 (81.96)--3499 (11.14)
कम ट्रेनों का संचालन-रिजर्वेशन भी एक कारण
कोरोना काल में कोविड स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ऐसे में सभी रूट पर अभी पूर्ण रूप से ट्रेनों का संचालन नहीं हो पा रहा है। वहीं इन ट्रेनों में जनरल से लेकर एसी कोच तक में बिना रिजर्वेशन यात्रियों का प्रवेश प्रतिबंधित है। ऐसे में सफर के लिए लोग प्राइवेट वाहन का सहारा ले रहे हैं।