फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सलारपुर के बबलू की नाले में स्वयं गिरने से ही मौत हुई थी, पुलिस ने परिजनों को दिखाई सीसीटीवी वीडियो

Thu, 19 Feb 2026 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। थाना डिलारी के सलारपुर के बबलू की नाली में गिरने से ही मौत हुई थी। बुधवार को पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी की वीडियो परिजनों को दिखाई। जिसमें बबलू स्वयं नाले में गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। गांव निवासी बबलू का शव रविवार को सुबह रतूपुरा में नाले में गिरा हुआ मिला था। उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने पे पंचायतनामा भरकर उसका पोस्टमार्टम कराया था ।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके नाले में गिरने से मौत होने की जानकारी मिली थी लेकिन बबलू के भाई कलुआ सिंह और अन्य परिजन इससे संतुष्ट नहीं थे। उनका कहना था कि गांव के कुछ लोगों ने रंजिश में रंजिश के चलते उसे नाले में गिरकर मारा है। बुधवार को कार्रवाई की मांग को लेकर कलुआ सिंह और अन्य परिजन कोतवाली पहुंचे। उन्हें पुलिस ने घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी से मिली वीडियो दिखाई। जिसमें बबलू नाले में स्वयं गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। इस पर परिजन संतुष्ट हो गए। कलुआ सिंह ने भी कहा कि वह अब अपने भाई बबलू की स्वयं मौत होने से संतुष्ट हैं। अब कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें