फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी समित के बाहर और दिल्ली रोड पर लगी रही भीड़, पुलिस को फटकारनी पड़ी लाठियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली रोड पर गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सपा और भाजपा समर्थकों ने एक दूसरे को देखकर नारेबाजी की तो माहौल गरमा गया। इसी बीच पुलिस पहुंच गई और लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर बितर किया। हालांकि बीच बीच में फिर से दिल्ली रोड और मंडी समिति के बाहर भीड़ जमा होती रही। लोगों को मतगणना स्थल की ओर जाने से रोकने के लिए सिविल पुलिस के अलावा पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भी तैनात रहे।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन की ओर से मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। जिस कारण बिना पास के लोग मंडी समिति में प्रवेश नहीं कर पाए। उन्हें दिल्ली रोड पर चौधरी चरण सिंह चौक और मझोली चौराहे पर ही मंडी समिति की ओर जाने से रोक दिया गया था। जिसे लेकर कई बार प्रत्याशियों के समर्थक और पुलिस कर्मियों के बीच नोकझोंक भी हुई। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे भाजपा और सपा समर्थक आमने सामने आ गए। एक दूसरे को देखकर नारेबाजी शुरू कर दी। जिससे माहौल गरम हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए और उन्होंने सड़क पर लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर बितर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें