फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएचजीएफ वर्चुअल फेयर: ग्रामीण विकास एवं चेतना की छटा ने मन मोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आईएचजीएफ वर्चुअल फेयर के चौथे दिन शुक्रवार को एक खास फैशन शो आकर्षक का केंद्र रहा। इसमें ग्रमीण विकास एवं चेतना की छटा बिखरी। राजस्थान में निर्मित उत्पादों और जनजातीय आभूषणों का प्रदर्शन मॉडल्स द्वारा किया गया जो नयनाभिराम बन गया।
विज्ञापन

हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) के महानिदेशक राकेश कुमार ने बताया कि 1998 से बाड़मेर जैसलमेर जिले में जमीनी स्तर पर काम कर रहे संगठनाें का इस फेयर में प्रस्तुतिकरण बेहद आकर्षक रहा। संगठन का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों के गठन के माध्यम से महिला कारीगरों के सशक्तिकरण की दिशा में काम करना है। शहरी बाजारों की मांग के अनुसार, उत्पादों को विकसित करने के लिए ऐप्लिके कट वर्क और पैचवर्क की पारंपरिक तकनीकों का उपयोग किया जाता है। यह संगठन राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर जिलों में लगभग 100 पुरुषों और 11,000 महिला कारीगरों के साथ काम करता है। ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान के इस फैशन शो में मॉडल्स ने ग्रामीण विकास और चेतना संस्थान के कारीगरों द्वारा बनाए गये परिधानों का प्रदर्शन किया।
फेयर प्रेजीडेंट नीरज खन्ना ने बताया कि इस दिन आयोजित फैशर शो में जनजातीय आभूषणों को भी खूब सराहा गया। खास आकर्षण रहे इन गहनों के साथ ही अन्य फैशन ज्वैलरी उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें