फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कितना दौड़े आप, पैर मेें लगी चिप रखेगी हिसाब

Sat, 16 Apr 2016 03:10 AM IST
पुनीत शर्मा / अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
रेस
विज्ञापन
होमगार्ड की भर्ती के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों को सीना फुलाने की जरूरत नहीं होगी। सामान्य सीना ही नापा जाएगा। इतना ही नहीं भर्ती के लिए दौड़ने वाले अभ्यर्थियों के पैरों में कंप्यूटर की चिप भी लगाई जाएगी जिससे उनकी लोकेशन कंप्यूटर पर बनी रहे।
विज्ञापन


होमगार्ड भर्ती में गोलमाल की शिकायतें गूंजती रहीं हैं। कई जनपदों में भर्तियों की जांच भी हो चुकी हैं। कइयों पर कार्रवाई भी की गई थी। इन सभी शिकायतों को दूर करने के लिए होमगार्ड मुख्यालय ने भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया है। सबसे ज्यादा शिकायतें नापतौल को लेकर आती थीं।

अब जो व्यवस्था की गई है उसके मुताबिक किसी भी अभ्यर्थी को अब सीना नहीं फुलाना पड़ेगा। सामान्य सीने को ही नापा जाएगा। अभी तक जो सीमा थी उसके मुताबिक बिना फुलाए सीना 78.8 सेमी होना चाहिए जबकि फुलाकर 83.81 सेमी। लेकिन अब फुलाने वाली व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है।
विज्ञापन


होमगार्ड के मंडलीय कमांडेंट संतोष सुचारी ने बताया कि आगे जो भर्तियां होगी उनमें इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा। वहीं होमगार्ड भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को दो किलोमीटर की दौड़ भी करनी होती है। शिकायतें आती थीं कि अभ्यर्थी शुरूआत में तो दौड़ते हैं और भागे जाकर अपने साथ के साथ बाइक पर सवार होकर दौड़ को पूरा कर लेते हैं।

इस प्रकार के मामले भी कई दफा पकड़े जा चुके हैं। दौड़ के वक्त सभी अभ्यर्थियों के पैरों में चिप से अटैच बैंड बांधा जाएगा जो आपके दौड़ने के साथ पैर के हर एक कदम को रिकॉर्ड करेगी। आप कितना भागे और कहां रुके वह सब प्रति सेकेंड के हिसाब से इसमें कैद होगा। यह चिप दौड़ने वालों की लोकेशन कंप्यूटर में दर्शाती रहेगी। 
  प्रदेश में 16 हजार होमगार्ड होंगे भर्ती  
प्रदेश में सोलह हजार होमगार्ड की भर्ती की जानी है। लखनऊ मुख्यालय द्वारा जिस तरह से तैयारियां कराई जा रही हैं उसके मुताबिक मई से  भर्ती प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। पिछले पांच महीने से होमगार्ड की यह भर्ती फंसी पड़ी थी।

 प्रदेश में अभी तक 1 लाख 17 हजार होमगार्ड हैं। बीस हजार से ज्यादा रिक्तियां चली आ रही हैं। पहले चरण में सोलह हजार होमगार्ड की भर्ती  की जानी है। हालांकि भर्ती प्रक्रिया दिसंबर 2015 में शुरू हो जानी चाहिए थी मगर हो नहीं पाई थी। अब दोबारा से प्रक्रिया स्टार्ट होने जा रही है।

सभी जनपदों से रिक्तियों के बारे में पूछा जा रहा है। जहां भी जितनी रिक्तियां होगी वहां उतने होमगार्ड भर्ती किए जाएंगे। जल्द ही आवेदन मांग  लिए जाएंगे। होमगार्ड मुख्यालय पर इसे लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गईं हैं।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें