फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुकमणि क्लब ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सोनकपुर स्टेडियम में चल रहे अवस्थी मेमोरियल प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को फाइनल मुकाबला रुकमणी क्रिकेट अकादमी व एमपीएस क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। जिसमें रुकमणी की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

रुकमणी क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने फैसला किया। एमपीएस ने बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में आठ विकेट खोकर 211 रन बनाए। जिसमें रॉबिन सिंह ने 60 व प्रति सिरोही ने 42 रन का योगदान दिया। रुकमणी के लिए गेंदबाजी में मिर्जा, अक्षु व शिवम शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रुकमणी क्रिकेट अकादमी की टीम ने एक तरफा मुकाबला खेलते हुए 27 ओवर में 2 विकेट खोकर मैच जीत लिया।
टीम के लिए चेतन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 101 और अभिषेक चौधरी ने नाबाद 53 रन बनाए। गेंदबाजी में एमपीएस के लिए रजत व रॉबिन ने 1-1 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच चेतन को चुना गया। बेस्ट बैट्समैन ऑफ द मैच चेतन को चुना गया। बेस्ट बॉलर अक्षु बजवा को चुना गया। मैन ऑफ द सिरीज रजत राज रहे।
विज्ञापन

अंपायर की भूमिका में निश्चल चाहल व रईस अहमद ने पूरी की। स्कोरर श्रीकान्त रहे। मैच के दौरान पूर्व रणजी खिलाड़ी एव डीएसए व अवस्थी मेमोरियल कमेटी के सचिव विजय गुप्ता, नितिन गुप्ता, क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, नजाकत अली, प्रदीप टंडन, आदित्य रस्तोगी, नरेंद्र सिंह, आरएसओ अनिमेष सक्सेना, नाजिर अली मौजद लोग माजूद रहे। विजेता विजेता टीम को 25000 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 15000 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें