फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नितिन की थी पाकबड़ा में मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा थानाक्षेत्र में शुक्रवार को मिली लाश की पहचान हो गई। शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों ने मृतक की पहचान नितिन कुमार के रूप में की है। नितिन कोतवाली क्षेत्र निवासी था। शुक्रवार को पाकबड़ा थानाक्षेत्र के उमरी सब्जीपुर गांव के जंगल में एक युवक का शव मिला था। मृतक की पहचान न होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया था। शनिवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के आश्रम वाली गली निवासी अरविंद कुमार और अन्य लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और उन्होंने शव देखकर मृतक की पहचान नितिन कुमार (38) के रूप में की। परिवार के लोगों ने बताया कि नितिन होली वाले दिन घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। नितिन के परिवार में पिता राजू, मां वीना देवी, भाई अरविंद, रवि व बबलू और बहन ज्योति हैं। पोस्टमार्टम में बीमारी के कारण मौत होने की पुष्टि हुई है। पाकबड़ा थाना प्रभारी रंजन शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें