फोटो 2,3 ठाकुरद्वारा नगर के पीपलटोला स्थित मंदिर में रुद्राभिषेक के बाद शिवलिंग का श्रृंगार कर
ठाकुरद्वारा। नगर के मोहल्ला पीपलटोला स्थित श्री शिव धाम पंचशील मंदिर में रविवार को रुद्राभिषेक का कार्यक्रम किया गया। भक्तों ने सवा क्विंटल दूध से भगवान शिव की विधि विधान से पूजा अर्चना की और रुद्राभिषेक किया। रुद्राभिषेक के बाद शिवलिंग का श्रृंगार भी किया गया। पहले मंदिर के पुजारी पंडित ओमप्रकाश ढोडीयाल ने सुबह 9:00 बजे से मंदिर में पूजा अर्चना शुरू कराई। विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद भक्तों ने बड़ी संख्या में सवा क्विंटल दूध से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। भगवान शिव से भक्तों ने अपने परिवार की खुशहाली, सुख समृद्धि ,शांति और तरक्की का आशीर्वाद मांगा। रुद्राभिषेक संपन्न होने के बाद शिवलिंग का श्रृंगार किया गया। फिर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भोजन को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। इस अवसर पर मंदिर के प्रबंधक रुद्रदत्त शर्मा, राजीव अग्रवाल,उमेश गुप्ता, संजीव चौहान, वीरेंद्र सिंह, जॉनी मिश्रा, अभय शर्मा, सुधांशु आदि मौजूद रहे।