फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भोजपुर में झमाझम बारिश, सड़कों पर जलभराव

Mon, 04 Aug 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजपुर। नगर में नाले-नालियों का दावा करने वाली नगर पंचायत के दावों की रविवार को उस समय पोल खुल गई, जब सुबह के समय हुई बारिश से नगर पंचायत के कार्यालय में ही पानी घुस गया। पानी की निकासी के मुकम्मल इंतजाम न होने से सड़कों पर भारी जलभराव हो गया। जिससे गुजरने वाले राहगीरों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से उमस और बिजली कटाैती से गर्मी की मार झेल रहे लोगों को रविवार सुबह हुई बारिश से कुछ राहत मिली। वहीं बारिश से नाले-नालियां ओवरफ्लो हो गए। पीपलसाना रेलवे स्टेशन रोड, नगर पंचायत कार्यालय और भगतपुर टांडा ब्लॉक कार्यालय के सामने की सड़कों पर कई घंटे तक पानी भरा रहा। रविवार को अवकाश होने के कारण कार्यालय बंद होने से यहां आने वाले लोगों को दिक्कत नहीं हुई।
जलभराव की जानकारी मिलते ही टीम पहुंची माैके पर : अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि कहा कि नालों पर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है, जिस वजह से उनकी सफाई कराना मुश्किल हो जाता है। अतिक्रमण की वजह से नाले साफ नहीं होने के कारण ही बरसात का पानी सड़कों पर आ गया। जानकारी मिलते ही नगर पंचायत की टीम काे माैके पर सड़कों पर भरे बारिश के पानी को निकलवाकर आवागमन सुचारु कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें