फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: होली जुलूस में भिड़े दो पक्ष, जमकर चले पत्थर; डीजे पर आपत्तिजनक गाना बजाने को लेकर हुआ था विवाद

Wed, 08 Mar 2023 06:19 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद

सार

थाना प्रभारी पवन सिंह का कहना है डीजे पर बज रहे गाने को लेकर होली मना रहे ग्रामीणों में विवाद हुआ है।घायलों का चिकित्सालय में परीक्षण के लिये भेजा है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
संभल में डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के संभल में बुधवार को होली जुलूस के दौरान दो पक्षों में बवाल हो गया। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। इसमें दोनों पक्ष से तीन-तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सारा विवाद डीजे पर आपत्तिजन गाना बजाने को लेकर हुआ है। फिलहाल क्षेत्र में तनाव का माहौल है और एहतियाती तौर पर पुलिस तैनात है। 

विज्ञापन


रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिसौना डांडा में बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ है। यह विवाद होली के जुलूस में बज रहे डीजे पर आपत्तिजनक गाने को लेकर हुआ। गांव में डीजे बजाकर जुलूस निकला जा रहा था। दूसरे पक्ष के लोगों ने डीजे पर बज रहे गाने को आपत्तिजनक बताते हुए विरोध किया। इसी दौरान दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और मारपीट के साथ पथराव हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें