मुरादाबाद में नामांकन कराने पहुंची रुचि वीरा
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के हिंदू कॉलेज से स्नातक
अपने नामांकन से मुरादाबाद लोकसभा सीट पर हलचल मचाने वाली सपा प्रत्याशी रुचि वीरा 10 करोड़ 17 लाख 39 हजार 391 रुपये की संपत्ति की मालिक हैं। उनकी चल संपत्ति में तीन असलहे भी हैं, जिनमें एक दोनाली बंदूक, एक रिवॉल्वर व एक रायफल शामिल है। इसके अलावा उनके पास एक ट्रैक्टर, एक कार, 1600 ग्राम सोना व छह किलो चांदी है। सपा प्रत्याशी के पति उदयन वीरा के पास कुल 17 करोड़ 88 लाख 48 हजार 929 रुपये की संपत्ति है।
मुरादाबाद में नामांकन कराने पहुंची रुचि वीरा
- फोटो : अमर उजाला
इसमें एक करोड़ 38 लाख 48 हजार रुपये चल संपत्ति है, जिसमें छह ट्रैक्टर व तीन असलहे शामिल हैं। असलहों में एक दोनाली बंदूक, एक पिस्टल व एक रायफल है। इसके अलावा उदयन वीरा के नाम पर दिल्ली में 9.5 करोड़ रुपये की कीमत का एक फ्लैट भी है। लोकसभा चुनाव में नामांकन के लिए दाखिल किए गए रुचि वीरा के शपथ पत्र के मुताबिक उनके चार बैंक खातों में लगभग 32 लाख रुपये हैं।
मुरादाबाद में नामांकन कराने पहुंची रुचि वीरा
- फोटो : अमर उजाला
बचत योजनाओं व अन्य में 24 लाख रुपये जमा हैं। रुचि वीरा के पास 30 एकड़ कृषि भूमि है, जिसकी कीमत आठ करोड़ रुपये हैं। इसके अलावा 42 लाख रुपये कीमत की गैर कृषि भूमि भी है। उनके पति के पास 28 एकड़ कृषि भूमि है, जिसकी कीमत सात करोड़ रुपये हैं। यह भूमि बिजनौर जिले में है। शपथ पत्र के मुताबिक रुचि वीरा ने वर्ष 1982 में मुरादाबाद के हिंदू डिग्री कॉलेज से स्नातक किया है।
मुरादाबाद में नामांकन कराने पहुंची रुचि वीरा
- फोटो : अमर उजाला
रुचि वीरा सपा की अधिकृत प्रत्याशी हैं। पार्टी के पदाधिकारी अभी से उनका चुनाव प्रचार पूरे तन मन और धन से करेंगे। देश में बढ़ती जा रही महंगाई, नफरत भरी राजनीति और बेरोजगारी के मुद्दों को उठाकर भाजपा को हराने का कार्य करेंगे। जनता भाजपा राज से काफी परेशान हो चुकी है। इसका फायदा सपा को मिलेगा। - डीपी यादव, जिलाध्यक्ष, सपा, मुरादाबाद