फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस की योजनाः हर हिंदू को कराओ अहसास, राम मंदिर निर्माण में उसकी भूमिका भी खास

Mon, 14 Dec 2020 03:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
राम मंदिर अयोध्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में हिंदू समाज के प्रत्येक व्यक्ति, प्रत्येक परिवार की सहभागिता सुनिश्चित करने और हर परिवार को यह अहसास कराने कि उसका भी इसमें सहयोग है, के इरादे से आरएसएस ने योजना तैयार की है। इसके लिए 15  जनवरी से अभियान शुरू किया जा रहा है जिसमें सभी स्वयं सेवक पूरी ताकत लगाएंगे। बैठक में इसकी पूरी योजना पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


नगर के पंचायत भवन में रविवार को हुई बैठक में विश्व हिंदू परिषद  के केन्द्रीय सह मंत्री हरिशंकर ने अभियान की जानकारी दी। श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए किए गए संघर्षों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। कहा कि भव्य मंदिर निर्माण के लिए देश के लगभग 11 करोड़ हिंदू परिवारों से संपर्क की योजना बनाई है। मकर संक्रान्ति  से माघ पूर्णिमा  27 फरवरी तक पूरे देश में यह अभियान चलेगा। 

इस अभियान को सुचारु रूप से चलाने के लिए सुरेन्द्र पाल सिंह को महानगर कार्यवाह एवं वरुण शर्मा महानगर मन्त्री विहिप को अभियान प्रमुख घोषित किया गया।इस अवसर पर सह विभाग प्रचारक धनंजय सिंह ने कहा कि हमारे मेरठ प्रांत ने यह कार्य 15 जनवरी से 31 जनवरी तक इस अभियान को संपन्न करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इस तरह होगी सहभागिता
धनंजय संह ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता हो सके इसके लिये न्यूनतम 10 रुपये का कूपन रखा गया है।  जो अधिक राशि देना चाहें उनके 100 रुपये और एक हजार रुपये के कूपन के माध्यम से सहयोग किया जा सकेगा अधिक राशि देने वाले रसीद के माध्यम से चाहें जितनी भी राशि समर्पित कर सकते हैं। 

इस अवसर पर सह विभाग संघचालक ओमप्रकाश शास्त्री, विभाग प्रचारक प्रीतम सिंह, सह विभाग प्रचारक महानगर संघचालक डॉ विनीत गुप्ता, सुरेन्द्र पाल सिंह, सुभाष शर्मा, डॉ महेन्द्र सिंह, दिनेश गुप्ता, इंगलेश शर्मा, कपिल नारंग, अरुण गौड़, सतीश अरोरा, प्रभात गोयल, महानगर अध्यक्ष भाजपा धर्मेन्द्र मिश्रा, ममता सक्सेना, कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र सिंह, डॉ विशेष गुप्ता, विधायक रितेश गुप्ता, महापौर विनोद अग्रवाल, गोपाल अनजान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें