फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ठाकुरद्वारा में आरएसएस ने निकाला पथ संचलन

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। आरएसएस ने रविवार को नगर के मोहल्ला होलिका मंदिर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हिंदू नव संवत्सर 2083 का उत्सव मनाया। कार्यकर्ताओं ने पूरे नगर में पथ संचलन निकाला।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संघ के तहसील प्रचारक शिवांशु ने संघ के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ समाज में राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं त्याग की भावना जागृत करता है। संघ का उद्देश्य राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाना है। संघ में कोई छोटा बड़ा या अमीर गरीब नहीं होता है। सब एक समान होते हैं। इसके बाद नगर में स्वयंसेवकों ने पूरे नगर में पूर्ण गणवेश में उद्घोष के साथ पथ संचलन निकाला। पथ संचलन का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पथ संचलन मोहल्ला होलिका मंदिर, बड़ा बाजार, कोतवाली, बुध बाजार, बाजार गंज, मोहल्ला बंजारान, बाल्मीकि बस्ती मोहल्ला जाटवान, छहराया, मोहल्ला मालियों वाला से होकर निकाला गया। सरस्वती विद्या मंदिर में पहुंचने पर कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर संघ चालक सुनील कुमार पूठिया, नगर कार्यवाह मुदित अग्रवाल, भाजपा नेता अमित चौहान, मंडल अध्यक्ष दीपक वाल्मीकि, सभासद आशुतोष अग्रवाल एवं सुनील नायक, भाजपा के मीडिया प्रभारी कमलेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार पाल, जयवीर सिंह, पंकज सिंह और साजन शर्मा एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें