फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आरएसएस के बाल स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। बृहस्पतिवार को वीर बाल दिवस पर कांठ नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के द्वारा अभिमन्यु बाल शिशु पथ संचलन निकाला गया। जिसमें छोटे-छोटे बच्चे कंधे पर लाठियां रखकर वंदे मातरम् के जयघोष लगाते हुए बड़े ही अनुशासित ढंग से संचलन करते चल रहे थे। विभिन्न स्थानों पर पथ संचलन का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


इससे पहले नगर के श्री रामलीला मैदान में कार्यक्रम में आरएसएस के जिला संघ चालक कृष्णगोपाल सिंह ने कहा कि भारतीय परंपरा के परिक्षण के लिए आवश्यक है कि हम अपनी संस्कृति का ध्यान रखें। धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए शहीद होने वाले श्री गुरु गोबिंद सिंह के बच्चों के विषय में हम अपने परिवार में चर्चा नहीं करते है, जिस कारण बच्चे इससे अनजान रहते हैं। जिला व्यवस्था प्रमुख ने राजेंद्र सिंह ने कहा कि हमें अपने बच्चों को उनके प्रारंभ से भारतीय संस्कार, संस्कृति और महापुरुषों के विषय में बताना चाहिए ताकि उन्हें इसका भी ज्ञान हो सके। इसके बाद पथ संचलन को शुरू किया गया, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए अपने गंतव्य पर पहुंचकर समापन हुआ। यहां आरएसएस कार्यकर्ताओं ने वीर बाल दिवस मनाते हुए श्री गुरु गोबिंद सिंह और उनके बच्चों को याद किया। सुरक्षा की दृष्टि से कस्बा चौकी इंचार्ज राहुल राघव फोर्स के साथ मौजूद रहे। व्यवस्था में नगर कार्यवाह सूर्य प्रताप, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजपाल प्रजापति, विद्यार्थी प्रमुख नीटू सिंह, मंडल उपाध्यक्ष व सभासद शीशपाल सैनी, किसान मोर्चा जिला महामंंत्री अनुज विश्नोई, मंडलाध्यक्ष सुनील चौहान, काठौर सिंह, सभासद चमन सिंह, यश, हर्ष आदि रहे। इसके अलावा ग्रामीण खंड के अंतर्गत विकास खंड छजलैट क्षेत्र के गांव मुख्त्यारपुर नवादा में भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यकर्ताओं ने अभिमन्यु बाल शिशु पथ संचलन निकाला।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें