फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आरएसएस ने मनाई मकर संक्रांति, एक-दूसरे को दीं शुभकामनाएं

Fri, 16 Jan 2026 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। आरएसएस ने बृहस्पतिवार को मकर संक्रांति का पर्व मनाया। नगर के खाकेश्वर मंदिर में कार्यक्रम हुआ। इसमें सैकड़ों स्वयंसेवकों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। स्वयंसेवकों को आरएसएस के नगर प्रचारक शिवांशु ने संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने मकर संक्रांति पर्व के महत्व विस्तार से बताया। कहा कि आज से सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। अब 2072 तक मगर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को ही मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरएसएस जातिगत और ऊंच-नीच का भेदभाव नहीं करता है। संघ मकर संक्रांति का पर्व सामाजिक समरसता कार्यक्रम के रूप में मनाता है। जिसमें सभी स्वयंसेवक बिना किसी भेदभाव साथ में बैठकर भोजन ग्रहण करते हैं। वहीं स्वयंसेवकों ने एक-दूसरे को मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दीं। मौके पर सुनील कुमार पूठिया, ठाकुर अजय प्रताप सिंह, डॉ. वीर सिंह सैनी, कमलेश कुमार, दीपक वाल्मीकि, जतिन शर्मा, राजेंद्र शर्मा, ओम कुमार एडवोकेट, अनुज सक्सैना, अनुज कुमार शर्मा, वीरेंद्र पाल सिंह, ऋतिक ठाकुर, नागेंद्र प्रताप सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

फोटो 3,4 ठाकुरद्वारा नगर के खाकेश्वर मंदिर पर आरएसएसके मकर संक्रांति कार्यक्रम में खिचड़ी खाते स्वयंसेवक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें