फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ सौ बिना टिकट यात्रियों से वसूला 76 हजार रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे ने पूरे मंडल में सघन चेकिंग अभियान एक बार फिर शुरू कर दिया है। गुरुवार को डीसीएम अंजू सिंह के नेतृत्व में टीटीई स्टाफ ने ट्रेन नंबर 05910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ और 03307 धनबाद-फिरोजपुर एक्सप्रेस में चेकिंग अभियान चलाया। इसमें 149 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पाए गए। इनमें 17 पुलिसकर्मी भी शामिल थे। इन सभी से टीटीई स्टाफ ने कुल 76 हजार 520 रुपये जुर्माना वसूला है। गौरतलब है कि रेलवे ने हाल ही में आठ जून से 21 जून तक ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया था। लेकिन इसके बाद भी रोजाना हजारों यात्री ट्रेनों में बिना टिकट सफर कर रहे हैं। इसे देखते हुए एक बार फिर चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि यह अभियान लगातार 30 जून तक चलाया जाएगा। इसमें अलग-अलग दिन अलग-अलग अधिकारी टीटीई स्टाफ के साथ ट्रेनों में चेकिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें