मुरादाबाद से ठाकुरद्वारा रोड की दूरी 38 किलोमीटर है। इस रोड पर 21 किलोमीटर का बाईपास बनेगा जो टू लेन रोड को छोड़कर बनाया जाएगा। जिला प्रशासन ने फोरलेन रोड के लिए जमीन का अधिग्रहण कर लिया लेकिन सिर्फ 25 करोड़ रुपये मुआवजा बांटा गया है। बाईपास की ही 12 किलोमीटर से अधिक भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है। अभी पांच गांवों श्यामपुर हादीपुर, बारूभूड़ा, गूंगानगला, कोरबाकू की जमीन कब्जा मुक्त कराने के लिए बाकी है। दो साल में फोरलेन बनाने के लिए मैनपुरी की फर्म को 655 करोड़ का ठेका मिला है। एसएलओ को आनलाइन मुआवजा देने में देर हो रही थी। इस मामले में एनएचएआई ने विभाग से आदेश लेकर जिला प्रशासन को मुआवजे के लिए 383 करोड़ रुपये भेजा है। अब एसएलओ ऑफ लाइन मुआवजा वितरित कर सकते हैं। इस मामले में जिला प्रशासन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
वन विभाग कर रहा 45 हजार पेड़ पौधों की मार्किंग
- मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा मार्ग पर 11500 बड़े और 33500 छोटे पेड़ हैं। वन विभाग ने इस मामले में सर्वे कर लिया है। डीएफओ ने आठ जनवरी को पेड़ काटने के लिए मंजूरी भी दी थी। पेड़ों की कटाई करने के लिए वन विभाग मार्किंग कर रहा है। इसके लिए वन विभाग को एनएचआई करीब 400 करोड़ रुपये देने के साथ पेड़ लगाने का वादा करेगा। इसके बाद वन विभाग पेड़ों की कटाई करेगा। कुल मिलाकर सड़क को फोर लेन बनाने में एक हजार करोड़ से अधिक रुपये की धनराशि खर्च होगी।