फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: स्क्रैप खरीदकर नहीं दिए 32.55 लाख रुपये, चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। जोया के कारोबारी से स्क्रैप टायर खरीद कर पंजाब में लुधियाना की कंपनी ने 32.55 लाख रुपये हड़प लिए। मांगने पर धमकी दी। मामले में एसपी के आदेश पर कंपनी के तीन निदेशक समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस जांच में जुट गई है। जोया के संभल चौराहा इस्लामनगर में रहने वाले अब्दुल मुत्तलिब जोया टायर हाउस कंपनी चलाते हैं, जिसमें वह इस स्क्रैप टायर सामग्री का कारोबार करते हैं। कई वर्षों से उनका कारोबार पंजाब के लुधियाना में स्थित रिक्लेमेशन्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ चल रहा था। आरोप है कि कंपनी के निदेशकों ने स्क्रैप सामग्री लेने के लिए आपराधिक साजिश रची और विश्वास में लेकर खुद को एक प्रतिष्ठित निजी लिमिटेड कंपनी और उसके निदेशकों के रूप में प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

कंपनी के प्रबंधक के रूप में कार्यरत भी लाल सिंह के द्वारा झूठे वादे किए गए, जिसके आधार पर अब्दुल मुत्तलिब नियमित रूप से कबाड़ की आपूर्ति करते रहे। कुछ महीनों में कंपनी ने 32,55,326 का सामान खरीद लिया और रुपये नहीं दिए। पीड़ित कारोबारी अब्दुल मुत्तलिब ने अपना भुगतान मांगा तो आरोपी धमकी देने लगे। कारोबारी अब्दुल मुत्तलिब का आरोप है कि रिक्लेमेशन्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों ने प्रबंधक के साथ मिलकर धोखाधड़ी और षड्यंत्र करके रुपयों का गबन किया। पीड़ित कारोबारी ने मामले की शिकायत एसपी अमित कुमार आनंद से की। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में रिक्लेमेशन्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक करनजीत सिंह, पूनमजीत कौर, परमजीत सिंह और प्रबंधक लाल सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें