फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फर्म कर्मी के खाते से उड़ाए 2.85 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार निवासी दीपक के खाते से साइबर ठग ने पेटीएम के जरिये दूसरे खाते में दो लाख 85 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़ित दीपक मझोला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह गत्ता फैक्टरी में नौकरी करता है। शुक्रवार की दोपहर वह फैक्टरी में मौजूद था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया। जिससे पता चला कि उसके खाते से 95 हजार रुपये पेटीएम के जरिये किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर हुए हैं। इसके अलावा उसने देखा कि उसके मोबाइल में कुछ और मैसेज थे।
तीन जून की दोपहर में 1:54 बजे 50 हजार रुपये और उसी दिन 2:23 बजे 45 हजार का किसी अन्य खाते में ट्रांसफर हुए हैं। तीन जून की दोपहर 2:25 बजे उनके खाते से 95 हजार रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। दीपक का कहना है कि अब तक उनके खाते से दो लाख 85 हजार रुपये ट्रांसफर हो चुके हैं। सीओ सिविल लाइंस अनिभव द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें