फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लेवर दिलाने के बहाने ढाई लाख रुपये हड़पे, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 18 Nov 2026 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। कोल्हू व क्रशर पर कार्य करने के लिए लेबर दिलाने का झांसा देकर ढाई लाख रुपये हड़पने के आरोप में पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर मुजफ्फरनगर के रहने वाले वसीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन




कांठ क्षेत्र के गांव मनकुआ निवासी सत्यपाल सिंह ने एसएसपी को दिए प्रार्थना-पत्र में कहा है कि मुजफ्फरनगर के गांव माण्डी तिताबी निवासी वसीम कोल्हू व क्रशर के लिए लेबर व मजदूर दिलाने का काम करता है। वसीम से उसकी पहले से जान-पहचान है। पीड़ित का आरोप है कि वसीम ने लेबर दिलाने का झांसा देकर उससे नकद और ऑनलाइन दो लाख 54 हजार रुपये ले लिया। इसके बाद उसने न तो लेबर ही दिलाई और ना ही लिए हुए रुपये ही लौटाए। रुपये मांगने पर वह झगड़े पर उतारू हो जाता है। अब उसने अपना फोन भी बंद कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने बताया कि प्रार्थना-पत्र के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें