फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: युवक के खाते से 1.18 लाख रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। साइबर ठगों ने मझोला क्षेत्र के एक युवक के खाते से 1.18 लाख रुपये उड़ा दिए। इस मामले में युवक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लक्ष्मणपुरी भगवानदास गली निवासी सौरभ अग्रवाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 31 जनवरी 2024 को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई थी। सौरव बातचीत कर रहे थे। इसी समय उनके मोबाइल में खाते से एक लाख 18 हजार 256 रुपये कटने का मैसेज आ गया। पैसे कटने का मैसेज देखने के बाद सौरभ भाग कर बैंक पहुंचे। छानबीन से पता चला कि उनके खाते से किसी व्यक्ति ने पैसा निकालने के बाद अन्य खाते में रकम ट्रांसफर कर दिया है। इस मामले में पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत की लेकिन पैसे वापस नहीं आया। इस मामले में उसने सीओ से गुहार लगाई। इस बारे में थाना प्रभारी मझोला केके वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें