फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं। नगर के मोहल्ला पीरजादगान में रहने वाले युवक शब्बू (23) का शव शनिवार की रात पेड़ से लटका मिला है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई का कहना है कि शब्बू कर्ज से परेशान था। उसका एक साल पहले ही निकाह हुआ था।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला पीरजादगान में रहने वाला शब्बू प्लास्टिक बोर्ड का काम करता था। उसके पिता की दो साल पहले मौत हो गई थी। उसका पिछले साल ही निकाह हुआ था। वह शनिवार की सुबह अपने घर से गायब था। शब्बू के भाई उसकी तलाश में जुटे हुए थे। कस्बे के रहने वाले दयाराम शनिवार की शाम अपने खेत पर गए थे। उनको पेड़ से किसी का शव लटका दिखाई दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वह शब्बू का शव था। भाई अलाउद्दीन ने बताया कि शब्बू पर कुछ लोगों का कर्जा था। कर्ज की अदायगी नहीं करने पर लोग उसे परेशान कर रहे थे।
वहीं वरिष्ठ उप निरीक्षक संदीप कुमार का कहना है कि प्रथमदृष्टया शब्बू के कर्ज की वजह से खुदकुशी की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें