फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिये पकड़ा गया पर्स लुटेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के राम गंगा विहार में महिला से पर्स लूटने वाले आरोपी लुटेरे को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिये पुलिस की पकड़ में आया। घटना को अंजाम देने में शामिल रहा दूसरा आरोपी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर नवल मारवाहा ने बताया शनिवार रात रामगंगा विहार में कोमल गुप्ता निवासी वेव ग्रीन से बाइक सवार लुटेरों ने पर्स लूट लिया था। घटनास्थल के इर्द गिर्द मकानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो एक लुटेरे की पहचान हो गई। पुलिस ने राजू निवासी सिविल लाइंस को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में घटना को अंजाम देना कबूल कर लिया है। जबकि उसका साथी सलमान फरार है। पकड़ा गया आरोपी राजू सब्जी का ठेला लगाता है। पुलिस का दावा है कि राजू ने कबूला है कि उसे अपनी ससुराल जाना था। जिसके लिए उसके पास रुपये नहीं थे। जबकि सलमान का केस अदालत में विचाराधीन है। जिसकी पैरवी के लिए उसे रुपयों की जरूरत थी। आरोपी राजू को पुलिस ने सोमवार दोपहर बाद अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें