फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: अचानक बदला मुरादाबाद आने वाली ट्रेनों का रूट, शाम को आने वाली गाड़ियां देर रात में पहुंची

Wed, 17 Jun 2026 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

हापुड़-पिलखुआ सेक्शन में ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के लिए लिए गए 10 घंटे के ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया। मुरादाबाद-दिल्ली रूट की ट्रेनें लक्सर, रुड़की और देवबंद होकर चलाई गईं। इससे अमरोहा और हापुड़ स्टेशन के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
1 of 8
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते लोग - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद रेल मंडल के हापुड़-पिलखुआ में चल रहे ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग के कारण मुरादाबाद आने वाली कई ट्रेनों का अचानक रूट बदल दिया गया। 10 घंटे के ब्लॉक के कारण मुरादाबाद से अमरोहा, हापुड़ होकर दिल्ली जाने वाली ट्रेनें मुरादाबाद से लक्सर, रुड़की, देवबंद होकर दिल्ली पहुंची। वहीं दिल्ली से मुरादाबाद आने वाली कई ट्रेनें भी इसी मार्ग से आईं।

विज्ञापन

2 of 8
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते लोग - फोटो : अमर उजाला
इसके कारण अमरोहा-हापुड़ स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों को परेशानी हुईं। जो गाडि़यां शाम को आनी थीं वह ब्लॉक खत्म होने के बाद देर रात तक मुरादाबाद आईं। नई दिल्ली से बनारस जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से मुरादाबाद आने के लिए कई यात्री अमरोहा स्टेशन पर इंतजार करते रहे। बाद में पता चला कि ट्रेन का रूट डायवर्ट है।
विज्ञापन

3 of 8
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते लोग - फोटो : अमर उजाला
इसके कारण कई यात्रियों ने टिकट भी रद्द कराए। दैनिक रेल यात्री संगठन के अध्यक्ष सुधीर पाठक ने बताया कि अमरोहा स्टेशन से दिल्ली की दिशा के लिए जनरल टिकट भी नहीं मिल रहे थे। चूंकि डायवर्जन के कारण इस रूट पर कोई ट्रेन ही नहीं थी। आनंदविहार से दानापुर जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस मंगलवार को मुरादाबाद नहीं आई।

4 of 8
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते लोग - फोटो : अमर उजाला
यह ट्रेन दिल्ली से कानपुर होते हुए लखनऊ पहुंची। रेलवे द्वारा अचानक लिए गए 10 घंटे के ब्लॉक ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। जबकि रेलवे के रिकॉर्ड में सिर्फ 28 यात्रियों को परेशानी हुई। रेलवे ने जानकारी साझा की है कि सिर्फ तीन ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलाई गईं।
विज्ञापन

5 of 8
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते लोग - फोटो : अमर उजाला
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि पिलखुआ-हापुड़-बाबूगढ़-कुचेसर रोड रेलखंड पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग (एबीएस) के आवश्यक कार्य के चलते मंगलवार को कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। (05580) आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल को गाजियाबाद से रूड़की-मुरादाबाद मार्ग से चलाया गया है।
विज्ञापन

6 of 8
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते लोग - फोटो : अमर उजाला
ट्रेन हापुड़ स्टेशन पर नहीं रुकी। (04014) आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल को गाजियाबाद-कानपुर-लखनऊ मार्ग से चलाया गया। यह ट्रेन मुरादाबाद व बरेली स्टेशन पर नहीं रुकी। इसके अलावा (14322) आला हजरत एक्सप्रेस को गाजियाबाद-रूड़की-मुरादाबाद मार्ग से चलाया गया। यह ट्रेन पिलखुआ, हापुड़, गजरौला और अमरोहा स्टेशनों पर नहीं रुकी।
विज्ञापन

7 of 8
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते लोग - फोटो : अमर उजाला
पांच ट्रेनों को देरी से चलाया गया
ट्रेनों के रूट डायवर्जन के अलावा पांच ट्रेनों के प्रस्थान समय में भी परिवर्तन किया गया है। (15060) आनंद विहार-लालकुआं एक्सप्रेस शाम 7:30 बजे, (14008) आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस शाम सात बजे, (15304) नई दिल्ली-कासगंज एक्सप्रेस शाम सात बजे, (15274) आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस शाम 7:15 बजे और (64554) गाजियाबाद-मुरादाबाद मेमू रात आठ बजे अपने निर्धारित स्टेशन से रवाना हुई।
विज्ञापन

8 of 8
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते लोग - फोटो : अमर उजाला
यह ट्रेनें अपने निर्धारित समय से तीन से चार घंटे देरी से चलीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनों के देरी से चलने की सूचना बी पहले नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें